Mugal Empires
Mugal Empires (मुगल साम्राज्य )
1. बाबर (1526– 1530 ई.)
- भारत पर बाबर का प्रथम आक्रमण 1519 ई. में यूसुफजईयों के विरुद्ध हुआ
- बाबर ने पानीपत की प्रथम युद्ध 1526 ई. में इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल वंश की स्थापना की
- बाबर ने तुर्की भाषा में अपनी आत्मकथा तुजुक–ए–बाबरी जिसे बाबरनामा भी कहा जाता है लिखी
- 1530 ईसवी में आगरा के आराम बग में बाबर की मृत्यु हुई
- बाबर का मकबरा आगरा से काबुल स्थानांतरित अकबर ने करवाया
- बाबर ने भारत पर 5 बार आक्रमण किया था
- पानीपत का प्रथम युद्ध (21 अप्रैल 1526 ई. )
- खानवा का युद्ध (17 मार्च 1527 ई.)
- चंदेरी का युद्ध ( 29 जनवरी 1528)
- घाघरा का युद्ध ( 6 मई 1529 ई.)
2. हुमायूं (1530– 1540, 1555 –1556ई.)
- हुमायूं की सौतेली बहन गुलबदन बेगम ने हुमायूंनामा की रचना की
- हुमायूं ने दिल्ली के निकट दिनपनाह नामक नगर की स्थापना की थी
- 1539 ईस्वी में शेरशाह सूरी ने चौसा के युद्ध में हुमायूं को पराजित कर दिया था
- 1540 ईसवी में कन्नौज के युद्ध में पराजित होने के बाद हुमायूं को भारत से बाहर शरण लेनी पड़ी
- ईरान के शाह तथा बैरम खां की मदद से 1555 ईसवी में पुनः दिल्ली की सत्ता हासिल की
- बादशाह सप्ताह के सातों दिन सात रंग के कपड़े पहनता था
- हुमायूं का मकबरा दिल्ली में हाजी बेगम ने बनवाया
- प्रमुख युद्धों का क्रम इस प्रकार है दौहरिया (1531 ई.), चौसा का युद्ध ( 1539 ई. ), बिलग्राम का युद्ध ( 1540 ई. ), सरहिंद का युद्ध ( 1555 ई. )
3. शेरशाह (1540– 1545 ई.)
- दिल्ली में स्थित किला–ए–कुहना और रोहतासगढ़ का किला का निर्माण शेरशाह न करवाया
- 1541 ई. में शेरशाह ने पाटलिपुत्र को पटना के नाम से पुनः स्थापित किया
- ग्रैंड ट्रक रोड का निर्माण शेरशाह ने करवाया था
- रुपया का प्रचालन शेरशाह द्वारा चालू किया गया
- शेरशाह का मकबरा सासाराम में स्थित हैं
4. अकबर (1556– 1605 ई)
- हुमायूं के प्रवास के दौरान अमरकोट के राणा बीरसाल के महल में 1542 ई. में अकबर का जन्म हुआ अकबर की माता का नाम हमीदाबानो बेगम था
- बैरम खा अकबर के संरझकथे
- अकबर के दरबार में नवरत्न के नाम इस प्रकार थे — बीरबल, टोडरमल, मानसिंह फैजी अब्दुररहीम खानखाना, अबुल फजल, तानसेन भगवानदास, मुरला दो प्याजा
- आईने अकबरी तथा अकबरनामा की रचना अबुल फजल की
- अकबर ने महाभारत को रम्जानामा नाम से फारसी भाषा में अनुवाद कराया
- मुगल साम्राज्य में मनसबदारी की प्रथा अकबर ने शुरू की थी
- जहांगीर के द्वारा आगरा के निकट सिकंदरा में अकबर का मकबरा बनवाया गया
- बीरबल की मृत्यु यूसुफजाइयो के विद्रोह को दबाने के दौरान हुए थी
- अकबर ने 1571 ईसवी में आगरा से 36 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी नामक नगर की स्थापना की और उसमें प्रवेश के लिए बुलंद दरवाजा निर्माण करवाया
पानीपत का द्वितीय युद्ध (1556 ई.)
बैरम खा की सहायता से अकबर ने हेमू विक्रमादित्य को पराजित कर दिया
हल्दीघाटी का युद्ध (1576 ई. )
अकबर के सेनापति राजा मानसिंह ने मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप को पराजित कर दिया इस युद्ध में
अकबर ने दीन ए इलाही धर्म की स्थापना की थी
5. जहांगीर ( 1605–1627 ई.)
- जहांगीर के बचपन का नाम सलीम था
- खुसरो अपने पिता जहांगीर का सिंहासन पर बैठते ही विद्रोह कर दिया जिसके कारण जहांगीर ने उसे अंधा करवा दिया
- सिख के पांचवे गुरु गुरु अर्जुन देव को जहांगीर ने खुसरो की सहायता करने के कारण फांसी की सजा दे दी
- 1611 ईस्वी में शेर ए अफगान (अली कुली खां) की विधवा मेहरून्निसा से विवाह किया जहांगीर ने जो बाद में नूरजहां के नाम से प्रसिद्ध हुई
- जहांगीर ने अपनी आत्मकथा तुजुक ए जहांगीरी की रचना फारसी भाषा में की
- अंग्रेज अधिकारी कैप्टन हॉकिंस जहांगीर के दरबार में आया था जो व्यापारिक अनुमति प्राप्त नहीं कर सका
- 1613 ईसवी में अंग्रेजों ने जहांगीर के शासनकाल में सूरत मे अपनी प्रथम व्यापारिक केंद्र की स्थापना किया
- लाहौर में नूरजहां ने जहांगीर के मकबरे का निर्माण करवाया था
- मुगल चित्रकला जहांगीर के शासनकाल में चरम उत्कर्ष पड़ थी
- न्याय की जंजीर जहांगीर ने अपने महल में लगवाया था जिससे जनता को न्याय दिया जाता था
6. शाहजहां (1627–1658 ई.)
- शाहजहां के बचपन का नाम खुर्रम था और माता जोधाबाई थी
- शाहजहां का विवाह नूरजहां के भाई आसफ खां के पुत्र अर्जुमांद बानो बेगम से हुआ था जो मुमताज महल के नाम से प्रसिद्ध हुईं
- मयूर सिंहासन का निर्माण शाहजहां ने ही करवाया था इसका मुख्य जो कलाकार था वह बादल खां था
- शाहजहां के समय मुगल स्थापत्य कला चरमोत्कर्ष पर थीं
- ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने अपनी मुमताज के यादगार में बनवाया था इसके वास्तुविद उस्ताद ईशा का एवं उस्ताद अहमद लाहौरी थे
- ताजमहल के निर्माण में 20 वर्ष का समय लग गया था इसका कार्य 1632 ईस्वी में प्रारंभ हुआ था
- आगरा का मोती मस्जिद तथा दिल्ली में जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहा ने करवाया था
- दिल्ली में स्थित लाल किले का निर्माण शाहजहा ने करवाया था इसे किला ए मुबारक के नाम से भी जाना जाता है
- लाल किले में स्थित मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने करवाया था
- शाहजहां के 4 पुत्र थे दाराशिकोह , सुजा औरंगजेब तथा मुराद
- दारा शिकोह एक विद्वान व्यक्ति था उसने उपनिषद का फारसी में अनुवाद सिर्र ए अकबर के नाम से किया
धरमत का युद्ध (1658 ई.में )
दारा शिकोह एवं औरंगजेब के बीच हुआ
सामूगढ़ का युद्ध (1658 ई. मे)
इस युद्ध में औरंगजेब ने विजय प्राप्त करते हुए राजधानी पर अधिकार कर लिया तथा शाहजहां को गिरफ्तार करके आगरा के किले में कैद कर दिया
7. औरंगजेब (1658–1707 ई.)
- औरंगजेब ने अपना राज्यभिषेक दो बार करवाया था
- जजिया कर पुनः लागू करने वाला शासक औरंगजेब ही था
- औरंगजेब खुद एक कुशल वीणा वादक होते हुए भी नृत्य व संगीत पर सार्वजनिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया इसी चारित्रिक गुणों के कारण उसे जिंदा पीर भी कहा जाता है
- औरंगजेब का विस्तार क्षेत्र काबुल से लेकर चटगांव तक और कश्मीर से लेकर कावेरी नदी तक विस्तृत था
- इन्होंने बीजापुर और गोलकुंडा को जीतकर मुगल साम्राज्य में मिला लिया
- औरंगजेब ने बीबी का मकबरा बनवाया जिसे दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है
- बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है
- 1707 ई . में औरंगजेब की मृत्यु हो गई
औरंगजेब के बाद उत्तर मुगल काल की शुरुआत होती है जिसमें सामान्यता अयोग्य शासक रहते हैं
मुगल शासकों के मकबरे इस प्रकार हैं
बाबर। काबुल
हुमायूं। दिल्ली
अकबर। सिकंदरा (आगरा)
जहंगीर। शाहदरा(लाहौर)
शाहजहां। आगरा
औरंगज़ब। औरंगाबाद (दौलताबाद)
यदि आप लोगों को इसका पीडीएफ चाहिए तो कमेंट जरुर कीजिए
Telegram Channel Join करे
यदि आपको किसी भी प्रकार का कॉन्टेंट चाहिए तो आप मुझे कॉमेंट करके जरूर बताए