Geography of India
भारत का भूगोल
यहां पर हम देखने वाले हैं इंडिया जियोग्राफी के ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य जो सभी परीक्षावो में लगातार पूछता है भारत के भूगोल में हम भारत की स्थिति, प्रमुख पर्वत, पठार, दर्रे, बंदरगाह, नदी, आदि को चलिए पढ़ते है_
- भारत की स्थिति उत्तरी गोलर्ध्द में 8º4’ से 37º6’ उत्तरी अक्षांश तथा 68º7’ से 97º25’ पूर्वी देशांतर के बीच है जबकि सम्पूण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6º4’ — 37º6’ उत्तरी अक्षांश के बीच है
- भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में 7 वां स्थान है जिसका क्रम इस प्रकार है— रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील आस्ट्रेलिया एवम भारत
- ब्राजील एकमात्र ऐसा देश है जिसका जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनो में 5 वां स्थान है
- भारत के सभी राज्यों में गुजरात की तटरेखा सबसे लंबी (1663किमी) है इसके बाद आंध्र प्रदेश की सबसे लम्बी है
- इंडिया के कुल 9 राज्य तटरेखा से लगे हैं जो इस प्रकार है— गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा कर्नाटक, केरल ,तमिलनाडू, आंध्रा प्रदेश, ओडसा, पश्चिम बंगाल
- भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है
- जम्मू से श्रीनगर के मार्ग बनिहाल दर्रा से गुजरता है इसी दर्रे में जवाहर सुरंग स्थित है
- भारत का सबसे ऊंचा दर्रा काराकोरम जिसकी ऊंचाई 5624 मी. है जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है
- ब्रह्मपुत्र नदी भारत में यांग्याप दर्रे के पास प्रवेश करती हैं
- शिपकीला दर्रा सतलज नदी, जोजिला दर्रा सिंधू नदी और जैलेप्ला दर्रा तिस्ता नदी के द्वारा निर्मित हुआ है
- अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच संकोसी नदी सीमा बनाती है
भारत का भौतिक स्वरूप
भारत के भौतिक स्वरूप को पांच भागों में वर्गीकृत किया गया है
1 उत्तरी पर्वत मैदान, 2 विशाल मैदानी क्षेत्र, 3 प्रायद्वीपीय पठार, 4 मरुस्थली प्रदेश, 5 समुद्र तटीय मैदान
- भू वैज्ञानिक के अनुसार आज जहां हिमालय है वहां टिथिस नामक समुद्र था
भारत उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों को चार समांतर पर्वत श्रेणी में बांटा गया है
- ट्रांस हिमालय क्षेत्र— काराकोरम, लद्दाख, जास्कर आदि पर्वत श्रेणी इसके अंतर्गत आती हैं
- नोट: K2 या गाडविन आस्टीज (जिसकी ऊंचाई 8611मीटर है) कराकोरम की सबसे ऊंची चोटी हैं साथ ही साथ भारत की भी सबसे ऊंची चोटी यही है
- सर्वोच्च हिमालय— विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउन्ट एवरेस्ट इसी पर्वत श्रेणी में स्थित हैं कंचनजंगा , नंदादेवी, कामेट, नंगापर्वत, इत्यादि इस पर्वत श्रेणी के प्रमुख शिखर है इस श्रेणी में अल्पाइन के चारागाह पाए जाते है जिसे कशमीर घाटी में मर्ग कहा जाता है जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग
- लघु हिमालय— इसमें पीरपंजाल ,धौलाधर , मसूरी एवम महाभारत जैसी श्रेणीयां है कुल्लू, मनाली, मसूरी, शिमला दार्जलिंग आदि पर्यटन स्थल इसी श्रेणी में स्थित हैं
- शिवालिक या निम्न हिमालय—ये हिमालय का नवीनतम भाग है
- अरावली की पहाड़ी सबसे पुरानी चट्टानों से बनी है जो कि राजस्थान में है अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर है जो की माउंट आबू पर स्थित है
- सतपुड़ा की पहाड़ी मध्य प्रदेश में स्थित है इसकी सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ी है जो महादेव पर्वत पर स्थित है
- मैकाल पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी अमरकंटक है इसके पश्चिम दिशा से नर्मदा नदी उत्तर के तरफ़ से सोन नदी और दक्षिण के ओर से महानदी निकलती है
- Note: विंध्याचल पर्वतमाला उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करता है
- नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी डोडाबेट्टा है जो की तमिलनाडू राज्य में स्थित हैं डोडाबेट्टा दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है
- दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी अनाईमुडी है जो की अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित है
भारत के समुद्री तट
- कोरोमंडल तट (कन्याकुमारी से लेकर कृष्णा डेल्टा तक)
- कोकण तट (गुजरात से लेकर गोवा तक)
- केनरा तट ( गोवा से लेकर मंगलुरु तक)
- मालाबार तट (मंगलुरु से लेकर कन्याकुमारी तक)
भारत के प्रमुख बंदरगाह
- कोलकाता ( पश्चिम बंगाल)
- पारादीप (ओडिसा)
- विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
- तूतीकोरम, एन्नौर ( तमिलनाडू)
- कांडला (गुजरात)
- मुंबई (महाराष्ट्र)
- मर्मागाओ (गोवा)
- मंगलुरु (कर्नाटक)
- कोच्चि (केरल)
- न्हावाशावो (महाराष्ट्र
Note: 1. चेन्नई बंदरगाह देश का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह है
2.एन्नौर भारत का प्रथम कंप्यूटराइज बंदरगाह है
यदि आप लोग इसका PDF Download करना चाहते है तो Telegram Channel मेरा Join करेhttps://t.me/poojamishra
Hii